✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
लड़कियों से मिलने बुलाया, फँसाकर ऐंठे 93 हजार, रकम एठने वाले गिरोह के 10 सदस्य कुठला पुलिस की गिरफ्त में
कटनी। लड़कियों से मिलने के बहाने बुलाकर अश्लील फोटो खींचने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कुठला पुलिस को सफलता मिली है। पकड़े गए गिरोह में छह पुरुष और चार लड़कियां शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण देने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आज 30 अक्टूबर 2025 को कुठला पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की।पुलिस के मुताबिक आज कुठला थाने में प्रियेश अग्रवाल पिता केदार प्रसाद अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी सेन्ट्रल बैंक के पास बरही, थाना बरही, जिला कटनी के द्वारा लिखित शिकायत दी गई कि 29 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 4 बजे उसने एक पूर्व परिचित महिला नेहा से किसी लड़की से मिलने के लिए फोन पर बात की थी। उसके कुछ समय बाद नेहा की सहयोगी पूजा चौधरी का आवेदक के पास फोन आया, जिसने मिलने हेतु आवेदक को लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्मन ढाबा के सामने बुलाया। तब शाम लगभग 6:30 बजे आवेदक वहाँ पहुँचा, तो नेहा, पूजा चौधरी, भूमि गर्ग और गीतांजली श्रीवास्तव नामक चार लड़कियाँवहाँ मौजूद थी। नेहा द्वारा कमरे की चाबी हरान नामक युवक से मँगवाकर कमरे का ताला खुलवाया एवं आवेदक व एक लड़की भूमि गर्ग को कमरे में भेज दिया, थोड़ी ही देर में हरान अपने साथियों मोनू उर्फ शाहिल, अनिकेत, शिवम, समीर मलिक व समीर खान के साथ कमरे के अन्दर घुस आया और दोनों की फोटो खींच लिया। वह उक्त फोटो को वायरल कर बदनाम कर देने की धमकियाँ देने लगा। उसके द्वारा रुपये की माँग की जाने लगी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल ले लिया और पासवर्ड पूछने लगे, मना करने पर गला दबाकर मार डालने की धमकी दी। डर के कारण आवेदक ने पासवर्ड बताया, जिसके बाद आरोपी मोनू उर्फ शाहिल सेन ने उसके बैंक खाते से 90 हजार की राशि गीतांजली के खाते में ट्रांसफर कर ली, साथ ही आवेदक की जेब में रखे 3 हजार नकद और मोबाइल लेकर मौके से लड़कियों सहित फरार हो गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्यवाही की गई।घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कुठला द्वारा पुलिस टीम के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए परम्परागत मुखबिर तन्त्र एवं नवीनतम तकनीकी का प्रयोग करते हुए कुछ घण्टों के अन्दर ही सभी आरोपियों को घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से ऐठी गई पूरी रकम 93 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 4 नग मोबाइल फोन जप्त करते हुए गिरोह में शामिल 6 पुरुष आरोपी एवं 4 महिला आरोपियों सहित कुल 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह कृत्य न केवल आपराधिक है बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। थाना कुठला द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो ।ये हुए गिरफ्तार
उक्त मामले में साहिल सेन पिता जगदेव सेन उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पिलौंजी थाना कुठला, हरान खान पिता गुलाब खान उम्र 20 वर्ष निवासी लमतरा, शिवम कुशवाहा पिता स्व. प्रकाश कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला, छोटू उर्फ अनिकेत यादव पिता सुदामा यादव उम्र 20 वर्ष निवासी लमतरा फाटक के पास थाना कुठला, समीर मलिक पिता अब्दुल सत्तार उम्र 26 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना NKJ, समीर खान पिता मुश्ताक खान उम्र 20 वर्ष निवासी लमतरा पावर हाउस के पास थाना कुठला, नेहा सिहोते पति जितेंद्र सिहोते उम्र 38 वर्ष निवासी रोशन नगर थाना NKJ, गीतांजलि श्रीवास्तव पिता स्व. विशाल श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी माधवनगर थाना माधव नगर, पूजा चौधरी पति विकास चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना NKJ, भूमि गर्ग पिता हरिओम गर्ग उम्र 18½ वर्ष निवासी द्वारका सिटी थाना माधव नगर जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।
पहले से दर्ज है अपराध
पकड़े गए आरोपी हरान खान के विरुद्ध पूर्व से थाना कुठला में 3 अपराध पंजीबद्ध, मोनू उर्फ साहिल सेन के विरुद्ध 1 अपराध, समीर खान के विरुद्ध 2 अपराध पंजीबद्ध है। सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सौरभ सोनी, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, राहुल सिंह, नन्दकिशोर अहिरवार, राहुल मिश्रा,सुनील पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक मनोज सिंह, अजय पाठक, हर्षुल मिश्रा, शिशिर पाण्डेय, महिला आरक्षक दिव्या तिवारी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।