नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र।शुक्रवार से सत्र 2025_2026 का अंतरसदनीय खेल कूद प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र में प्रारम्भ हुई। सबसे पहले बैडमिंटन पुरुष और महिला वर्ग में शुरू हुई। खेल का शुभारंभ प्राचार्य श्री अंशुमान सिंह जी के द्वारा टॉस कराकर किया गया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में तथा कला शिक्षक के फोटोग्राफी एवं योग शिक्षक श्री दीपक यादव के सहयोग से प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया गया। आज के खेल में पुरूष वर्ग में नीलगिरी सदन ने शिवालिक सदन को 15-12,15-10 एवं 11-08 से मत दी। दूसरी तरफ महिला वर्ग में शिवालिक सदन ने नीलगिरी सदन को 15-09,15-11एवं 11-04 से मत दी। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने अपने सदन के प्रतिभागियों का निरंतर हौंसला बढ़ाते रहे।विदित हो कि इस तरह के अंतर्सदनीय खेल हर साल जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किया जाता है।