ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह चौहान Indian Tv News
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के नेतृत्व में थाना घोसी क्षेत्र में पैदल गश्त।
मऊ: पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के नेतृत्व में थाना घोसी क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान एसपी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी घोसी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने जनता में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय का वातावरण पैदा करने का संदेश दिया।
ऐसी ही छोटी बड़ी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…