सहारनपुर में हाई अलर्ट
दिल्ली लाल किला के पास हुए धमाके के बाद सहारनपुर में हाई अलर्ट – सीमाओं पर कड़ी निगरानी – पुलिस कप्तान आशीष तिवारी ने खुद संभाला मोर्चा- शहर और बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू…
दिल्ली लाल किला के पास हुए कार धमाके के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं – सहारनपुर जनपद में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है – प्रशासन ने मिर्जापुर, बिहारीगढ़, सरसावा – गंगोह – तीतरो – देवबंद और नानौता सहित उत्तराखंड, हिमाचल व हरियाणा की सीमाओं पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है-सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है – हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है- पुलिस कप्तान आशीष तिवारी ने स्वयं एसपी सिटी और एसपी देहात के साथ पूरे अभियान की कमान संभाली हुई है – शहर में चौराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है- पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें -सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है-सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें- पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त भी तेज कर दी गई है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़