बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में भाइयों से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (32 वर्ष) का शव मंगलवार को सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेत पर गए लोगों ने शव देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। दिवाली पर वह घर आया था। भाइयों में संपत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात क्षुब्ध होकर रात में किसी समय वह घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर फंदा लगा लिया। वह चार भाई थे। सुरेंद्र की पत्नी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत