सहारनपुर
थाना सदर बाजार पुलिस एवम स्वाट टीम ने किया छिनेती/चोरी की घटनाओं का जोरदार खुलासा
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
एसएसपी एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम व स्वाट टीम ने किया छिनैती/चोरी की घटनाओं का जोरदार भंडाफोड़
दो शातिर लूटेरे शुभम उर्फ छोटू एवम रिशभ उर्फ डिस्को लूटे हुए 2 सोने के कुंडल,अवैध देशी तमंचा/कारतूस,चाकू एवम छिनैती/चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो बाईको के साथ गिरफ्तार
जिसका खुलासा आज एएसपी/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों से एक वार्ता के दौरान भी किया
शहर एवम देहात क्षेत्र में महिलाओं से छिनेती एवम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे लोगों में दहशत का माहोल उत्पन्न करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस एवम स्वाट टीम ने दो शातिर लूटेरों की गिरफतारी करते हुए 2 सोने के कुंडल,अवैध असलहा एवम छिनैती की घटनाओं में प्रयुक्त दो बाईकें भी बरामद की।आपको बता दें,कि थाना सदर बाजार में पंजीकृत लूट के मुकदमे को लेकर हरकत में आए इंस्पेक्टर कपिल देव ने एक पुलिस टीम का गठन कर लूटेरों की तलाश में लगा दी,जिसके खुलासे हेतु स्वाट टीम को भी लगाया गया।इधर इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामवीर सिंह शाक्य,विपिन कुमार व निर्भय सिंह,स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार एवम सुनील शर्मा ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन पार्क के पास से उस समय पकड़ा,जब बाईक सवार यह दोनो शातिर लूटेरे पुलिस टीम को देखते ही अपनी बाईक पीछे की और मोड़कर भागने लगे, लेकिन जांबाज पुलिस टीम ने इनका पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान पकड़ लिया।पकड़े गए दोनों शातिर लूटेरों शूभम उर्फ छोटू निवासी ग्राम बढेडी कोली थाना नागल एवम रिशभ उर्फ डिस्कों पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम ब्राह्मण माजरा थाना सरसावा के कब्जे से एक जोड़ी सोने के कुंडल,एक देशी तमंचा, कारतूस,एक नाजायज चाकू एवम लूट/चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो बाईकें भी बरामद की।जिनका अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।जिसका खुलासा आज एएसपी/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़