आज़ जिला जालोर में आहोर विधायक माननीय छगनसिंह l राजपुरोहित ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। यह आयोजन युवाओं में स्वावलंबन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से रखा गया था, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में युवा उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक महोदय ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कालू सिंह जी भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समर्पण और समाजहित में दिए गए प्रेरणादायी योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
सम्मेलन में विभिन्न प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे—प्रदेश मंत्री श्री आईदान सिंह जी भाटी संगठन प्रभारी महेंद्र जी बोहरा जिला अध्यक्ष जसराज जी राजपुरोहित पूर्व मंत्री भूपेन्द्र जी देवासी महामंत्री बंशीलाल सुथार जी गजेंद्र सिंह जी सिसोदिया पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जी बालावत जैसलमेर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत जी कार्यक्रम संयोजक परमवीर सिंह जी भाटी संचालक भवानी सिंह जी देहता
तथा बड़ी संख्या में उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
विधायक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह सामूहिक संकल्प—युवा शक्ति को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन देना और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना—इस सम्मेलन को वास्तव में सार्थक बनाता है। उन्होंने युवा साथियों को प्रोत्साहित करते हुए नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में अवसरों का लाभ उठाने की प्रेरणा दी।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत यह जिला स्तरीय युवा सम्मेलन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और विकासात्मक सोच को मजबूत आधार प्रदान करता है। सभी उपस्थित साथियों का उत्साह कार्यक्रम की सफलता और भावी सकारात्मक परिवर्तनों का द्योतक रहा।
Chhagan Singh Rajpurohit BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Bharatiya Janata Party (BJP) मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला