बंदी सुधार कार्यक्रम.
सहारनपुर जेल,में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा बंदी सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सत्संग एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रद्धेय श्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा से उनकी शिष्याएँ साध्वी अंबालिका भारती जी, साध्वी सोम प्रभा भारती जी एवं साध्वी पूजा भारती जी ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराते हुए बंदियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
साध्वी बहनों ने भजन, ध्यान एवं प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से बंदियों के भीतर सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा जगाई। उन्होंने बताया कि आंतरिक जागृति ही वास्तविक सुधार और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।
जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, और समाज में पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान अपने मानवतावादी प्रयासों के माध्यम से निरंतर समाज में “मानव में मानवता” के संदेश को प्रसारित कर रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़