बिजली उपकरणों की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई — एक और दुकान पकड़ी गई
सहारनपुर। नकली व बिना बिल के इलेक्ट्रॉनिक सामान की अवैध बिक्री के मामले में चल रही कार्रवाई के दौरान दूसरा बड़ा खुलासा सामने आया है।
SS Electricals, चिलकाना चुंगी पर भी छापा मारा गया, जहां से भारी मात्रा में अवैध और बिना बिल का बिजली सामान बरामद किया गया।
सूत्रों के अनुसार दुकान पर रखे गए अधिकांश उत्पादों के खरीद व सप्लाई संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। छापेमारी के दौरान कुछ सामान संदिग्ध पाया गया जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले में पकड़े गए कर्मचारियों से पूछताछ जारी है और सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का दायरा आगे भी बढ़ सकता है क्योंकि कई दुकानों पर बिना टैक्स और अवैध तरीकों से माल सप्लाई किए जाने की शिकायतें मिली हैं।
शहर में हो रही ऐसी गतिविधियों पर अब सख़्त निगरानी रखी जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़