दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में शुक्रवार शाम को एक बड़ी घटना घटी, जहाँ करहिया निवासी पांच वर्षीय कृतिका यादव पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर घाव के निशान बन गए। इस घटना से आसपास के लोग और बच्ची के परिजन बेहद चिंतित हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कृतिका अपनी नानी के साथ ननिहाल मल्देवा गांव आई हुई थी। शाम के समय जब वे घर लौट रही थीं, तभी रेशम विभाग के पास आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।बच्ची के साथ नानी ने पूरे प्रयास से कृतिका को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते बेकाबू थे और हमलावर बने रहे। नानी ने चिखने चिल्लाने पर आसपास ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी साधन घायल कृतिका को दुद्धी के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल इस घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह