आमला पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए आज ग्राम रतेड़ा में एक युवक को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को मौके से करीब ₹2500 की सट्टा पट्टी भी प्राप्त हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान दुर्गेश यादव निवासी रतेड़ा के रूप में की गई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह आमला के खवाड़ का एजेंट है और उसी के निर्देश पर क्षेत्र में सट्टा संचालन करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध सट्टा गतिविधियों पर निगरानी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।