खबर जनपद बांदा के थाना कमासिन अंतर्गत खरौली गांव के पास की है जहां पर शाम 6:00 बजे कठार निवासी झल्लर सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र गुलाब सिंह अपनी मां आशा देवी बहन सोनी उम्र 16 साल के साथ सिमौनी मेला देखकर वापस अपने गांव जा रहे थे तभी कमासिन की तरफ से अंडौली निवासी इंद्रजीत कुशवाहा उम्र 40 वर्ष पुत्र टिर्रा कुशवाहा जो विजयीपुर ब्लॉक के ग्राम गुरवल में सफाई कर्मी है अपने गांव जा रहा था तभी खरौली के पास आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चारों लोग घायल हो गए राहगीरों के द्वारा पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस के सहारे चारों घायलों को अस्पताल लाया गया जहां पर गंभीर हालत देखते हुए सभी को बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट