दुद्धी /सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवड़ी जाताजुआ गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे खेलते हुए कक्षा 5 की छात्रा कविता कुमारी (10 वर्ष) पुत्री महेंद्र ने गलती से मुंह में रखा 10 रुपये का सिक्का निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पिता महेंद्र ने आनन-फानन में निजी वाहन से कविता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए परामर्श दिया।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)