राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला” अभियान के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को एन.एम.बी. कॉलेज, नर्मदापुरम में एक प्रेरणादायी एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पं. दिनेश तिवारी (पूर्व विभाग संयोजक, बजरंग दल) ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्चेतन राजपूत ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक नितिन मेषकर द्वारा युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में नगर मंत्री किशोर गौर ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।