सहारनपुर बिहारी गढ
खुशहालीपुर गांव से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से नाम गायब, ग्रामीणो में तरह-तरह की चर्चा, एडीओ मुजफ्फराबाद से शिकायत
विकास खण्ड मुजफ्फराबाद के आदर्श गांव खुशहालीपुर में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में गांव के जिम्मेदार लोगों के नाम ही मतदाता सूची में गायब है। तकनीकी खामी के चलते वोटर लिस्ट से नाम हट जाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, इस संबंध में ग्रामीणो ने एडीओ पंचायत (ब्लॉक मुजफ्फराबाद) से शिकायत की है।
ग्रामीणों ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव खुशहालीपुर में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, ऐसे में मतदाता सूची देखने पर अकेले एक गांव खुशहालीपुर में ही पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती गीता राणा, राजकुमार राणा, मनोज कुमार, पवन कुमार, मुनेश देवी, कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार सहित 499 वोट सूची से विलोप्त हो गए हैं, जिसे कुछ ग्रामीण साजिश मान रहे हैं तो कुछ लोग बीएलओ की लापरवाही समझ रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि आधुनिकता के इस दौर में कंप्यूटर द्वारा भी किसी एप की गड़बड़ी के कारण यह नाम मतदाता सूची से गायब हो सकते। इस संबंध में ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर शिकायत एडीओ पंचायत (मुजफ्फराबाद) व एसडीएम बेहट से की है तथा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कटे हुए वोट दोबारा जोड़ने की मांग की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़