लायंस क्लब शामली सीनर्जी द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर एंड रिसर्च, दिल्ली के सहयोग से एक निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर नगर पालिका परिषद ऑडिटोरियम, मिल रोड, शामली में संपन्न हुआ।
शिविर में क्षेत्र के 85 नागरिकों ने निःशुल्क कैंसर जाँच करवाई। चिकित्सकों द्वारा की गई जाँच के दौरान 2 मरीज दुर्भाग्यवश कैंसर पॉजिटिव पाए गए, जिन्होंने सामान्य रूप से (रैंडम) जाँच करवाई थी। दोनों मरीजों को समय रहते आगे की जाँच एवं समुचित उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस प्रकार यह शिविर समय पर रोग की पहचान में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
श्री प्रसन्न चौधरी जी (विधायक, सदर शामली) तथा
श्री अरविंद संगल जी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, शामली) उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और कैंसर जैसे गंभीर रोग के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में
लायन डॉ. जे.एस. शर्मा जी (रीजन चेयरमैन एवं , लायंस क्लब जिला 321-C1) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर की समय पर पहचान से न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि उपचार भी अधिक प्रभावी हो जाता है।
शिविर के कैंप चेयरमैन के रूप में
लायन शिवम अरोड़ा जी एवं लायन विश्वास कुमार तेहरी जी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और राजीव गांधी कैंसर संस्थान की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब शामली सीनर्जी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
लायन भारत संगल (जोन चेयरमैन), लायन डॉ. अजय वर्मा (अध्यक्ष), लायन रुचिर संगल (सचिव), लायन निशांत गर्ग (कोषाध्यक्ष), लायन तुषार धवन (पी.आर.ओ.), लायन अनंत गुप्ता, लायन प्रियंक गोयल, लायन अमन शर्मा, लायन पुनीत जैन, लायन मोहित कंबोज, लायन पारस जैन, लायन वैभव गुप्ता एवं लायन शिवम विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सूरज कौशिक
जिला प्रभारी शामली
🤳–8826053480