39वाँ अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ओबरा ने भोजपुर को 79 रनों से हराया
टाउन क्लब मैदान पर 39वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आज सोमवार को खेले गए मुकाबले में ओबरा की टीम ने भोजपुर (बिहार) को 79 रनों से पटखनी दे दी।
टॉस भोजपुर के कप्तान पंकज ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 280 रन बनाए।मनीष ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 8 चौके लगाकर 107 रन ठोके। नीरज ने 5 छक्के व 5 चौकों की सहायता से 55 रन, साहिल ने 1 छक्का व 8 चौकों से 41 रन तथा प्रियांशु ने 3 छक्के व 5 चौकों से 41 रन बनाए।
भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज पिंटू गुप्ता ने चार ओवर में 49 देकर दो विकेट हासिल किया, सूर्य प्रकाश ने 2 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि साहिद ने 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम 13.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।जिसमें राज प्रताप ने शानदार शतक जड़ा, 9 छक्कों व 11 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। राजू ने 4 छक्के व 2 चौकों से 35 रन तथा सचिन ने 4 छक्कों व 1 चौके से 29 रन जोड़े।
ओबरा के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया।जिसमें नीरज ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए, दीपक ने 1 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट तथा अनुराग ने 1 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटके।
इस तरह ओबरा की टीम ने भोजपुरी की टीम को 79 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक ओबरा टीम के मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें मुख्य अतिथि महबूब खान ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच के निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व सुनील गुप्ता रहे। कमेंट्री रजत राज व हसन जामी ने की, जबकि स्कोरिंग अयान खान व सैय्यद अयाज ने संभाली।
अगला दिन मंगलवार का मैच दानापुर व जौनपुर के बीच मुकाबला होगा।
सोनभद्र/दुद्धी ( विवेक सिंह)