राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
माचलपुर–कचनारिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
राजगढ़ 29 दिसम्बर, 2025
माचलपुर से कचनारिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सड़क मार्ग को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। उक्त कार्रवाई उप अभियंता श्री जी.एस. अहिरवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।अतिक्रमण हटाने की इस प्रक्रिया में हल्का पटवारी एवं राजस्व अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें पटवारी श्री विपिन तिवारी, श्री महेश गुप्ता, श्री अनुराग भार्गव एवं प्रशांत मुद्ग़ल द्वारा कार्रवाई के दौरान मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाकर आवागमन को सुचारु किया गया।
कार्यवाही के दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित को स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।