इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी:कलेक्टर एवं एसपी ने पीएम श्री विद्यालय सादक सिवनी का किया निरीक्षण
सिवनी:कलेक्टर शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने पीएम श्री विद्यालय सादक सिवनी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया।कलेक्टर एवं एसपी ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से विशेष रूप से चर्चा कर प्रत्येक विद्यार्थी से उनके करियर को लेकर सपनों एवं लक्ष्यों की जानकारी ली।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए सतत मेहनत अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से करियर गाइडेंस उपलब्ध कराया जाए जिससे छात्र अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप भविष्य की दिशा तय कर सकें।निरीक्षण के दौरान शाला की डिजिटल लाइब्रेरी कक्षा का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी में बेहतर गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी शैक्षणिक कंटेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।