सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कोतवाली मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित एनबीडब्ल्यू गैर-ज़मानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र वहीद निवासी कस्बा बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को शामली के मेरठ रोड स्थित एक गिट्टी फैक्ट्री से हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था।
उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा थाना मण्डी हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार थाना मण्डी पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़