मुंबई में बड़ा हादसा टला:ट्रैक पर दौड़ते हुए दो हिस्सों में बटी बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस
मुंबई
इस घटना के कारण पश्चिम लाइन पर उपनगरीय ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
महाराष्ट्र के मुंबई में जोगेश्वरी स्टेशन के पास गुरुवार सुबह तेज गति से चल रही बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस का एक हिस्सा अलग हो गया। इस कारण पश्चिम लाइन पर लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो गईं। गनीमत यह थी कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसके कारण बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस कर आगे की यात्रा में देरी हुई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब साढ़े पांच बजे अंधेरी और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच ट्रेन का सबसे पिछला एलएचबी (लिंके होफमैन बुश) डिब्बा ट्रेन से अलग हो गया था।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा- “ट्रेन का यह सबसे पिछला डिब्बा खाली था और उसे आगामी स्टेशन से खोला जाना था। यह जोगेश्वरी स्टेशन के निकट अलग हो गया। इसके बाद डिब्बे को ट्रेन से पुन: जोड़ा गया और ट्रेन ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की।”
ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी पर चली
ठाकुर ने कहा- इस दौरान कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, ट्रेन उत्तर प्रदेश के रामनगर के लिए सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना हुई थी और उसे सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर बोरीवली पहुंचना था, लेकिन वह इस घटना के कारण सुबह सात बजकर तीन मिनट पर वहां पहुंची। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण पश्चिम लाइन पर उपनगरीय ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, ट्रेन उत्तर प्रदेश के रामनगर के लिए सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना हुई थी और उसे सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर बोरीवली पहुंचना था, लेकिन वह इस घटना के कारण सुबह सात बजकर तीन मिनट पर वहां पहुंची। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण पश्चिम लाइन पर उपनगरीय ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

Bureau Chief-
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in