INT दलोट कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो रही हो गई है गांव की सरकार यानी सरपंच की कुर्सी पर काबिज होने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने अपनी अपनी गोटिया बिछानी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल बजाना बाकी है, लेकिन गांव में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है, इस बार के चुनाव
मे खास बात यह है कि दावेदार फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का जमकर सहारा ले रहे हैं सुबह की राम-राम से लेकर गांव के विकास के बड़े-बड़े वादो वाले डिजिटल पोस्टर और वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहे हैं हर दावेदार खुद को खुद को सबसे योग्य और विकास पुरुष साबित करने में जुटा है युवा मतदाताओं को साधने के लिए सोशल मीडिया को सबसे बड़ा हथियार बनाया गया है सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी संपर्क तेज हो गया है गांव के मुख्य चौराहों नीम के पेड़ के नीचे सजी चौपालो और चाय की थड़ियो पर अब सिर्फ चुनावी गणित ही सुलझाय जा रहा है संभावित उम्मीदवार सुबह से ही समर्थको को गावों का दौर कर रहे है बुजुगो के पैर
छुकर आशीर्वाद लिया जा रहा है तो
वही मतदाताओ को रिझाने के लिए चाय की मनुहार चाय का न्योता और मांन मनोहर का दौर देर रात तक चल रहा है ग्रामीणों के के बीच भी इस बार चुनाव को लेकर खासा
उत्साह है चौपाल पर जुटने वाली भीड़ में इस बात पर बहस छिड़ी है कि पिछले कार्यकाल में क्या काम हुए और कौन सा उम्मीदवार गांव की तस्वीर बदल सकता है पानी बिजली पक्की सडके नालियां और युवाओं के लिए रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों इस बार चर्चा के केंद्र में है
तहसील रिपोर्टर विनोद कुमार मालवीय दलोट