मियाँगंज (उन्नाव) आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईंखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजनो ने आनन-फानन घायलों को मियाँगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक भाई की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
थाना क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के मजरा गोसाईंखेड़ा निवासी शिवकुमार (50) और सतीराम (45) पुत्रगण धर्म अपने घर के बाहर आग ताप रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी मेवालाल पुत्र छेदा और सुनील पुत्र रामप्रसाद ने उनसे कहा कि वे उनके बारे में बातें कर रहे हैं। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
कहासुनी बढ़ने पर मेवालाल, रामलाल पुत्रगण छेदा, पंकज पुत्र मेवालाल, सुनील पुत्र रामप्रसाद और अजीत पुत्र आनंद कुमार ने मिलकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिवकुमार और सतीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल भाइयों को दोपहर मियाँगंज सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद डॉक्टर डी. नाथ ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है ।
इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर अमन सिंह