सहारनपुर नगर से सबसे अधिक 1,16,049 नाम हटाए गए
बेहट विधानसभा से सबसे कम 26,551 नाम हटाए गए
सहारनपुर के जिलाधिकारी/, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने प्रेस वार्ता में बताया किभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सहारनपुर जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया घर-घर सत्यापन के बादआज मंगलवार को 06 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। इस पुनरीक्षण में जनपद में कुल 4 लाख 32 हजार 534 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह सत्यापन अभियान 04 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा चलाया गया था। सत्यापन के दौरान मृतक, स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित, लंबे समय से अनुपस्थित, डुप्लीकेट तथा अन्य कारणों से नाम हटाए गए।
विधानसभा क्षेत्रवार हटाए गए नाम
बेहट विधानसभा से 26,551 नाम हटाए गए
नकुड़ विधानसभा से 49,669 नाम हटाए गए
सहारनपुर नगर से सबसे अधिक 1,16,049 नाम हटाए गए
सहारनपुर देहात से 66,508 नाम हटाए गए
देवबंद से 50,839 नाम हटाए गए
रामपुर मनिहारान (सुरक्षित) से 40,595 नाम हटाए गए
गंगोह से 64,304 नाम हटाए गए
अब जनपद में 22.10 लाख मतदाता रह गए पुनरीक्षण से पूर्व 27 अक्टूबर 2025 को जनपद में मतदाताओं की संख्या 26 लाख 42 हजार 675 थी
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाता 22 लाख 10 हजार 141 रह गए हैं।
इनमें 11 लाख 99 हजार 407 पुरुष, 10 लाख 10 हजार 665 महिला तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं
दावे व आपत्तियों का मौका 6 फरवरी तक
आलेख्य प्रकाशन अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक रखी गई है। इस दौरान यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म-6 (घोषणा पत्र व आवश्यक दस्तावेज के साथ) भरकर आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य होगा
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में किसी नाम पर आपत्ति या पहले से शामिल नाम को हटाने के लिए फॉर्म-7, जबकि नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन अथवा दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल ऐप के जरिए भीऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने वाले मतदाताओं को अपने परिवार के किसी सदस्य के फोटो पहचान पत्र की प्रति लगाना अनिवार्य होगा, जिससे नाम सही बूथ पर दर्ज हो सके।
11 जनवरी को बूथों पर सूची पढ़कर सुनाई जाएगी जनपद के सभी 3018 बूथ लेवल अधिकारी दिनांक 11 जनवरी 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएंगे, ताकि मतदाता अपने नाम की पुष्टि कर सकें।
1.61 लाख नो-मैपिंग मतदाताओं को मिलेगा नोटिस जनपद में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 तक की सूची में 1,61,305 नो-मैपिंग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इन सभी को 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी किए जाएंगे।
नोटिस की सुनवाई के लिए आयोग के निर्देश पर 133 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुनवाई के दौरान मतदाता को आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करना होगा।
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी सूची
सहारनपुर की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जनपद की वेबसाइट saharanpur.nic.in पर “विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 आलेख्य निर्वाचक नामावली” हेडिंग के अंतर्गत उपलब्ध है।
साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को भी मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें और निर्वाचक नामावली को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़