सहारनपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर के निर्देश पर तहसील बेहट में तैनात पैरा लीगल वॉलंटियर हिना कौसर को 7 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक, न्यायालयीय अवकाश को छोड़कर, ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है।इस अवधि में वह तहसील परिसर में आने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श एवं न्यायिक प्रक्रियाओं संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
पी.एल.वी. हिना कौसर को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक तथा उत्पीड़न से पीड़ित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक करने और आवश्यक होने पर प्रकरणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर के समक्ष प्रस्तुत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी तैनाती से तहसील बेहट क्षेत्र में आमजन के लिए निःशुल्क न्यायिक सहायता और अधिक सुलभ होने की उम्मीद जताई जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़