राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को रामकृष्ण विवेकानंद वेदान्त समिति, नर्मदापुरम द्वारा शीतकालीन राहत कार्य के अंतर्गत केसला ब्लॉक के आदिवासी ग्राम पिपरिया कलाँ एवं पुराना चीचा स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में अध्ययनरत 83 बच्चों को स्वेटर, मोजे एवं टोपी वितरित की गई। इसके साथ ही 2 आंगनबाड़ी केंद्रों में 58 बच्चों को भी स्वेटर, टोपी और मोजे प्रदान किए गए।
समिति द्वारा संचालित श्री माँ शारदा देवी ग्रामीण स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत 12 आदिवासी ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय शालाओं को गोद लिया गया है, जहां बच्चों को प्रतिमाह मल्टीविटामिन सिरप एवं प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया जाता है।
यह शीतकालीन राहत कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष स्वामी वीरेशानंद जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें समिति के कर्मठ सदस्य अमन शर्मा, रोहन हरियाले एवं अभिषेक लखोरे ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित शालाओं का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।