बबेरू ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच के रोमांचक मुकाबला में नोएडा ने अयोध्या को 12 रनों से किया पराजित
मामला बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज ग्राउंड का है। जहां ज्वाला प्रसाद शर्मा मेमोरियल 16वां लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। जिसमें नोएडा ने अयोध्या को 12 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बता दें कि आज शनिवार की दोपहर ज्वाला का क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच खेला गया। जिसमें नोएडा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें निर्धारित 18 ओवर के मैच में नोएडा टीम के बल्लेबाजों ने पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए, जिसमें आयुष गर्ग 43 रन, रोशन चौहान 37 रन, राज नाविक 30 रन शुभम, जायसवाल 27 रन बनाए, वहीं अयोध्या टीम के गेंदबाज दिव्यांशु दो विकेट अभय और मीसम अब्बास एक-एक विकेट लिया। वहीं अयोध्या के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी 18 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें अयोध्या टीम के बल्लेबाज हर्षित सिंह ने लाजवाब पारी खेलते हुए 55 गेंद में 13 छक्का और 5 चौके की मदद से कुल 107 रन बनाया वहीं प्रतीक 18 रन बनाया, वहीं नोएडा टीम के गेंदबाज शिवम ने तीन विकेट, निशांत और मंतोष ने दो-दो विकेट हासिल किया। जिसमें इस मैच के हीरो बने हर्षित सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी 2100 रुपए व चौके और छक्के का पुरस्कार दिया गया है। वही है मैच का समापन पुरस्कार वितरण करने के बाद शाम 5:30 बजे किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट