गुना जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित में आवेदन देकर लड़की को वापस लाने की गुहार लगाई है पीड़ित माता पिता ने मीडिया को भी जानकारी देते हुए मामले से अवगत कराया हम आपको यह बता दें कि गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक बस्ती के घर में सो रही नाबालिक 13 वर्षीय लड़की को घर में घुसकर उठाकर ले जाने के आरोप लड़की के माता पिता ने लगाए हैं 6 जनवरी 2026 को गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को विजयपुर थाना क्षेत्र के दौराना गांव के निवासी पीड़ित माता पिता ने आवेदन देकर 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को वापस लाने की मांग की है पीड़ित पिता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 22 अक्टूबर 2025 की रात में लड़की अंदर के कमरे में सो रही थी मेरा बेटा पत्नी और हम बाहर सो रहे थे इसी दौरान जसरथ भील पुत्र रोशन भील ग्राम अड़ीधार थाना राघोगढ़ निवासी युवक 13 वर्षीय नाबालिक लड़की का उठा कर ले गया इस घटना की रिपोर्ट भी विजयपुर थाना में दर्ज कर दी गई थी थाने में दर्ज एफआईआर में पिता ने जिक्र किया है कि उसकी लड़की जसरथ भील से पहले से बात करती थी लड़की के अपहरण की शिकायत विजयपुर थाने में की गई 23 अक्टूबर 2025 को विजयपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन 3 महीने गुजरने के बाद भी 6 जनवरी 2026 तक गुना पुलिस लड़की को वापस नहीं ला सकी पीड़ित पिता का कहना है कि उसने अपहरण करने वाले का नाम पता पुलिस को बताया लड़की को उसने जबरन अपने पास रखा है फिर भी पुलिस 3 महीने में लड़की को वापस नहीं ला सकी है अब पीड़ित माता पिता गुना पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लड़की को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं लड़की के पिता का कहना है कि उसकी चार लड़कियां और एक लड़का है तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है इनमें से एक लड़की की ससुराल ग्राम अड़ीधार थाना राघोगढ़ में है इसी गांव का लड़का उसकी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण करके ले गया है इसी मामले में विजयपुर थाना प्रभारी रितुराज कुशवाहा का कहना है कि यह लड़की पहले भी अपने घर से लापता हो गई थी जिसे दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया था दोबारा से फिर लापता हो गई है जिसका मामला दर्ज किया है तलाश कर रहे हैं
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट