कमासिन कस्बे में शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवाजी के नेतृत्व में निकाली गई सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा ।
मामला कमासिन कस्बे के सामने से आया है। जहां आज की दोपहर करीब 1:00 बजे से कमासिन के सरस्वती मैरिज हॉल में शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख पूज्य महंत मधुराम शरण शिवाजी महाराज के नेतृत्व में एकत्रीकरण कर सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई है। जिसमें सनातनी हिंदू भाइयों ने इस पदयात्रा में भारी संख्या में पहुंचकर पदयात्रा पर शामिल हुए, वहीं सनातनियों को मानने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने पूज्य महाराज शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण जी के विचारों को सुना उनके पद यात्रा में शामिल हुए लोगों का जगह-जगह पर फूलों से वर्षा कर स्वागत किया गयाहैं, वहीं मुख्य चौराहा में सशस्त्र का प्रदर्शन भी दिखाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, मंडल महामंत्री उमानंद सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, श्रीराम द्विवेदी, दिलीप कुमार आईटी प्रमुख, अजय पटेल, राष्ट्रीय राजपूत क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभान सिंह, मानसिंह ,राजा सिंह, अजय सिंह, पुष्पराज सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह, अनिल प्रताप सिंह, अंकित सिंह, शिवेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, रितेश सिंह, विनय सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट