मामला बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज ग्राउंड का है। जहां आज सोमवार की दोपहर ग्रुप बी का पहला लीग मैच खेला गया। जिसमें हरियाणा बनाम संत कबीर नगर के द्वारा खेला गया है। जिसमें हरियाणा ने संतकबीरनगर को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बता दे की ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मुख्य अतिथि ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल रहे। जिसमें खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हरियाणा बनाम संत कबीर नगर के बीच मैच खिलाया गया। जिसमें हरियाणा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए, जिसमें सलमान हाशमी 66 रन, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं । वहीं शुभम 35 रन, विकास 20 रन बनाया। वही संत कबीर नगर के गेंदबाज सुधांशु खरे दो विकेट, वैभव दिव्यकांत एक एक विकेट लिया। जिसमें संत कबीर नगर टीम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरे सिर्फ 13 ओवर में 79 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जिसमें आनंद 17 रन, टीपी त्रिवेदी 12 रन, बनाए वही अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाए, वही हरियाणा टीम से गेंदबाज सलमान हाशमी, तीन विकेट अभिषेक खरे, तीन विकेट,अतुल राहुल विकास एक-एक विकेट हासिल किया। जिससे हरियाणा टीम ने संत कबीर नगर को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वही मैन ऑफ द मैच बने सलमान हाशमी को बबेरू के पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के पुत्र सुधीर कुशवाहा के द्वारा एक ट्रॉफी व 2100 देकर पुरस्कार किया गया। वहीं अंपायर की भूमिका अजय सिंह, जगदीश सिंह ने किया, स्कोरर का कार्यभार अर्पित कबीर, नरेंद्र गुप्ता, विपुल जायसवाल, सुरेंद्र साहिल ने किया। वहीं कंमेंट्री महेश साहिल व राज गुप्ता के द्वारा किया गया है। वहीं आयोजक में महेंद्र गुप्ता शिव शंकर पंकज द्विवेदी राजेंद्र प्रसाद पप्पू विजय विक्रम सिंह विजयपाल सिंह सुधीर कुशवाहा शिव प्रकाश मालिक दुर्गेश गौतम सहित हजारों की संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट