सहारनपुर:
सहारनपुर। थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव जजवा निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र भेजकर चौकी फंदपुरी इंचार्ज अवनीश कुमार व आरक्षी शाहखुर्श हसन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ हुई घटना के मामले में शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उसे न्याय नहीं मिल रहा है।
महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा थाना नकुड़ में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत में पुलिसकर्मियों पर दूसरे पक्ष का समर्थन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
