➡️ गोवा नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन
➡️ ट्रेडीशनल रैसलिंग व पैंक्रेशन में राजस्थान ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
➡️ मेघालय पहले, कर्नाटक दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर
➡️ राजस्थान के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में जीते कई पदक
➡️ पदक विजेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
➡️ फेडरेशन अध्यक्ष हिम्मत स्वामी ने खिलाड़ियों को दी बधाई
एंकर…7 से 12 जनवरी तक गोवा में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेडीशनल रैसलिंग एवं पैंक्रेशन नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान ने थर्ड पोजिशन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में पहला स्थान मेघालय, दूसरा स्थान कर्नाटक और तीसरा स्थान राजस्थान को प्राप्त हुआ। राजस्थान के पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्गों और स्पर्धाओं में दमदार खेल दिखाते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
ऑल राजस्थान ट्रेडीशनल रैसलिंग एवं पैंक्रेशन फेडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत स्वामी और सेक्रेटरी आमिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राजस्थान के खेल भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।