बालिकाओं ने साईकिल पाकर खिले चेहरे।, मन में छाई खुशी की लहर ।
ढोला । ढोला के समीपवर्ती गिर वर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विध्यालय मे नवम् कक्षा की छात्राओ को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली साईकिलो को पाकर चेहरे पर हर छात्र छात्राओं के मन में खुशी की लहर छा गई। मुख्य अतिथि ठाकुर रतन सिंह सोनीगरा के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार का यह दावा है कि कोई भी ऐसी छात्र छात्रा ने हो जो विधालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए उसे विद्यालय आने जाने में कोई परेशान हो , ऐसी प्रत्येक बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा साईकिलें प्रदान की जाती है। श्री गिर वर ने हमारे संवाददाता पाबू सिंह कुम्पावत को बताया कि विधालय की कुल तेबीस छात्र छात्राओं को इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया गया।
इस मौके पर गांव के श्री रतनसिंह, विक्रम सिंह, अर्जुन देवसी प्रधानाचार्य तख्तसिंह जी, व्याख्याता जितेंद्र सिंह जी, घनश्याम सिंहजी, तखत सिंह जी, शारिरीक शिक्षक भीख सिंह जी, अलका जी व कविता कुमारी की उपस्थिति मे राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए निःशुल्क 23 तेबीस साईकिल वितरित की गई.
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।