बिजनौर में देर रात एक हलवाई की दुकान में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया, जिससे दुकान के चिथड़े उड़ गए और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग घरों से बाहर निकल आए। मामला बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के ककराला इलाके का बताया जा रहा है, जहां रात के समय अचानक हुए इस ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई।
INDIAN TV NEWS के लिए *मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट*