बेहट
पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, एक गोकश को लगी गोली.
कोतवाली बेहट पुलिस की चैकिंग के दौरान बाइक सवार गोकश से मुठभेड़ हो गई। गोकश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई तो पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोकश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल गोकश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़