✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
इंदौर में मल युक्त पानी पीने से हुई दर्दनाक मौतों को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, सरकार व प्रभारी मंत्री से इस्तीफे की मांग
कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में आज कटनी शहर में इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई निर्दोष नागरिकों की मृत्यु की दुखद घटना के विरोध में एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदौर की घटना को लेकर राज्य सरकार एवं प्रभारी मंत्री की कड़ी निंदा की तथा उनसे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि दूषित पानी जैसी बुनियादी समस्या पर सरकार की लापरवाही सीधे तौर पर आम जनता की जान पर भारी पड़ी है।उपवास के माध्यम से कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों को पर्याप्त मुआवजा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक और जीवन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। यह उपवास केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही तय करने की एक मजबूत आवाज है। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रभारी राजेश चौबे, बीएम तिवारी, हरिशंकर शुक्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजा जगवानी, दिव्यांशु अंशु मिश्रा प्रदेश सचिव, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, सुशील जायसवाल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, जालिम यादव, श्याम पाहुजा, आफताब अहमद चोखे भाई, मौसूफ अहमद बिट्टू, शैलेन्द्र शुक्ला, गणेश राव, रविशंकर दुबे, कमल पांडे, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।