गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोट
(इंडियन टी वी न्यूज़)बहराइच
बहराइच।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु आरटीओ श्री ओपी सिंह एवं सहायक यात्री कर अधिकारी श्री अवध राज गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में लोड/ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर सघन जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं के कारण 12 भारी वाहनों को सीज/बंद किया गया।
अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया कि निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।