केशव साहू जिला ब्यूरो
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती वैशाली देशकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्रीमती रेखा रघुरते एवं श्रीमती उखा यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं । सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती,भारत माता और ओम के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने तोर कतका करों बखान गीत प्रस्तुत किया गया । विद्यालय की शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती अमिता जैन ने अतिथि परिचय कराया । अतिथि स्वागत के बाद बच्चों के द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो काफी अच्छा और प्रशंसनीय रहा । उसके बाद माताओं के लिए खेल प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें माताओं नेउत्साह पूर्वक भाग लिये । अतिथि उद्बोधन के क्रम में सर्वप्रथम डॉ. रेखा राघोरते ने माताओं को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य कैसे रखें ,इस बारे में जानकारी दी ।बच्चों को मौसम अनुरूप कैसा भोजन दें इस पर भी जानकारी प्रदान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती वैशाली देशकर दीदी ने अपने उद्बोधन में शिशु नगरी कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए शिशु वाटिका के बारह आयामों की भी जानकारी दी और बच्चों के संस्कार जागरण के लिए अपने घरों में भी संस्कार युक्त वातावरण बनाने का आग्रह करते हुए बच्चों को भोजन मंत्र,प्रार्थना और संस्कृत के श्लोकों को सिखाने का आग्रह की । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगेश्वर लाल निषाद ने आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संध्या मिश्रा और श्रीमती लता सोनकर ने किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश यादव जी,प्राथमिक विभाग के आचार्य गण एवं दीदियां जिसमें सुशील यादव जी, उत्तम नागमोते,प्रीति वैष्णव,श्रीमती माया वशिष्ठ,श्रीमती ज्योति शर्मा, कु.चंद्रिका यादव,कु.प्रिया भारती,निशा नागमोते ,श्रीमती योगिता नागौते,श्रीमती दिव्या ध्रुव, कु. कामेश्वरी देवांगन , कु.श्वेता गिरधर के अलावा श्री कृष्णा निर्मलकर,अश्वनी निर्मलकर, नीलेश निषाद ममता सोनवानी ,कविता यादव, ललिता ठाकुर और श्रीमती प्रीति यादव का विशेष योगदान रहा ।