बाड़ी नगर में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन
बाड़ी नगर में सकल हिन्दू समाज के सहयोग से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रातः 10 बजे नगर के विभिन्न स्थानों से कलश यात्रा के माध्यम से ढोल, बैंड एवं डी जे के साथ हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुची
इसमें सकल हिन्दू समाज की महिला एवं बच्चे सम्मलित हुये । इस हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम में लगभग 2500 महिलाएँ, 700 बेटी ,800 बालक एवं 3000 पुरुष वर्ग की उपस्थित रही! सम्मेलन से पूर्व सम्पूर्ण बाड़ी नगर को 1200 भगवा ध्वज, झंडी एवं 180 बेनर से सजाया गया
हिंदू सम्मेलन में प्रमुख रूप से मंच पर बाड़ी में निवासरत 36 समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे नगर के ब क्षेत्र के प्रमुख धर्माचार्य जिनमें श्री देवनारायण त्रिपाठी जी , संजय शास्त्री जी, भोपाल से पधारी साध्वी रंजना दीदी जी अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता, मुक्तानंद जी महाराज बपौली मांगरोल, श्री श्री 1008 राजेश्वरानंद जी ब्रह्मचारी जी पाली, दिगम्बर ब्रह्मचारी जी किवलाझिर सिद्ध धाम एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विदिशा विभाग के विभाग प्रचारक श्री सौरभ सिंह जी के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के द्वारा पंच परिवर्तन के विषय में विस्तार से बताया कि हिन्दू समाज में व्याप्त भेद भाव को मिटाने एवं समरसता पर जोर दिया गया संगठित हिन्दू समर्थ भारत पर बल दिया गया धर्माचार्य द्वारा धर्म सभा में हिन्दू एकता एवं संगठन के विषय पर विस्तार से बताया गया
हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर संघ के 100वर्षों की यात्रा की प्रदर्शनी लगाई गई सनातन धर्म के प्रतीक चिन्ह यज्ञशाला, तुलसी पूजन गो पूजन को दिखाया गया। एवं नगर के सहभोज कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पत्ते की थाली , पत्ते का दोना एवं काग़ज़ के ग्लास का उपयोग किया गया जो जिससे नगर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश संपूर्ण नगर में पहुचा! इस सम्मेलन में पूरे नगर के हिन्दू समाज की पूर्ण सहभागिता रही हर वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में हिन्दू समाज के लोगों की सहभागिता रही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में 80 स्वयंसेवकों ने दिन रात तन, मन, धन से सहयोग किया