सहारनपुर चिलकाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मुठभेड़ के बाद 01 अन्तर्राज्यीय शातिर गौकश
चिलकाना थाने से हिस्ट्रीशीटर दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र याकूब निवासी ग्राम दुम्झेडी थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को घायलावस्था में किया गया गिरफ्तार जिसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा/02 जिंदा कारतूस .315 बोर वह गोकशी के उपकरण व एक जिन्दा गोवंश बरामद किया गया है
सहारनपुर चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीम सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही थी/
तभी मुखबर द्वारा सूचना दी गई की ग्राम दूधगढ़ से टाप्पूमाजरा जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग गन्ने के खेत में गोकशी के लिए पहुंचने वाले हैं चिलकाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति के नजदीक पहुँचे तो गौकश पुलिस को पास आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायिरंग कर दी पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़