सहारनपुर । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर को कब्जे में लेकर थाने लाया है। बताया जा रहा है कि यह अवैध खनन गागलहेड़ी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक खनन कार्य तालिब नामक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। पुलिस को मौके से खनन में प्रयुक्त डंपर मिला, जिसे जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी कि डंपर को छुड़वाने के लिए अब कुछ कथित रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित विभागों को भी सूचना दिए जाने की बात सामने आ रही है। अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही प्रशासन की सख्ती के दावे किए जाते रहे हैं, ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़