लोकेशन टीकमगढ़
रिपोर्टर
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
टीकमगढ़ में बाइक और बोलेरो में भीषण टक्कर, युवक जिंदा जला, आग से दोनों वाहन खाक
बोलेरो और बाइक में लगी आग, धू-धूकर जले दोनों वाहन, आग की चपेट में आया बाइक सवार,बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक में सीधी टक्कर में एक युवक जान चली गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और बोलेरो जीप दोनों में आग लग गई और बाइक सवार युवक जिंदा जल गया. ये हादसा बड़ागांव ककरवाहा मार्ग पर हुआ है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंचे और मृतक के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
ट्रैक्टर की किस्त जमा कर घर लौट रहा था युवक
राशनखेरा निवासी रामदीन अहिरवार अपनी ट्रैक्टर की किस्त जमा करने टीकमगढ़ गया हुआ था. टीकमगढ़ से लौटते वक्त बड़ागांव ककरवाहा मार्ग पर ऊमरी तिगैला के पास उसकी बाइक और बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे.