देश का तेजी से बढ़ता न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदा बचाव संरक्षण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता मीणा के नेतृत्व में मंगलवार को नर्मदा तट पर चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए माँ नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया।