वाराणसी से प्रवीण मिश्रा। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल
थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों की खैर नही। आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कमिश्नरेट वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सारनाथ सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना के कुशल निर्देशन में आज चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ गोसाईपुर चौकी क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में सघन फुट पेट्रोलिंग की।
थाना प्रभारी दीपक कुमार खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, जिससे न केवल अपराधियों में खौफ है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भाव भी जागा है।
रात्रि गश्त और पैनी नजर: शांति व्यवस्था सर्वोपरि।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सघन चेकिंग* : दीपक कुमार ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
टीम वर्क : दीपक कुमार के नेतृत्व में चोलापुर पुलिस की पूरी टीम इस समय अलर्ट मोड पर है।
मैदान में डटे हैं जांबाज चौकी प्रभारी
थाना प्रभारी के सक्रिय होने का असर धरातल पर भी दिख रहा है। दीपक कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद हैं।
दानगंज चौकी प्रभारी पवन राय।अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
अजगरा चौकी प्रभारी गणेश दत्त त्रिपाठी
संदिग्धों की धरपकड़ और चेकिंग अभियान चला रहे हैं।
मुर्दहां चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह।भी अपने क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।
चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार की इस सक्रियता और मुस्तैदी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है— क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।।