भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज छुटमलपुर से ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा शुरू हुई जो रसूलपुर, कस्बा बिहारीगढ़, सुंदरपुर और गणेशपुर से होते हुए रेस्ट एरिया मनोहरपुर में आकर संपन्न हुई। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता की जय एवं जय जवान, जय किसान के गगन चुम्बी नारे आसमान में गूंजते रहे।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मंडल उपाध्यक्ष जसबीर राणा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा सहारनपुर रोड स्थित छुटमलपुर के संगम होटल से शुरू होकर फतेहपुर, रसूलपुर, शेरपुर अड्डा, औरंगज़ेबपुर, दामोदरबाद, कस्बा बिहारीगढ़, टांडा मानसिंह, सुंदरपुर से होते हुए गांव गणेशपुर पहुंची और वहां से लौटते हुए रेस्ट एरिया मनोहरपुर में पहुंचकर संपन्न हुई। किसान संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवाध्यक्ष परित उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान छुटमलपुर में इकट्ठा हुए जो अनुशासन के साथ देशभक्ति गीतों पर नाचते-झूमते हुए नजर आए। ट्रैक्टर सवार किसानों का नेतृत्व एवं सफल संचालन मास्टर देवेंद्र काम्बोज बड़े ही सूझ-बूझ के साथ कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर हर कोई झूम रहा था। इस दौरान मुख्य रूप से पारित उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र काम्बोज, मंडल उपाध्यक्ष जसवीर राणा, प्रवीन काम्बोज, मास्टर देवेंद्र काम्बोज (मोहम्मदपुर ग्रन्ट), नीरज राणा, कुलदीप राणा, विनोद राणा, संजय कुमार, दीपक सैनी सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़