INDIAN TV NEWS के लिए मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट
बिजनौर के चांदपुर में एक टायर की दुकान में बीती रात लाखों रुपये की चोरी हो गई चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में कुम्बल लगाकर प्रवेश किया और गल्ले से सोने-चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और 55 हजार रुपये नकद चुरा लिए बिजनौर रोड़ स्थित रचना टायर्स की दुकान में हुई जिसके मालिक अजय कुमार बंसल है चोरी हुए सामान में कंपनी द्वारा उपहार में दिए गए लगभग 20 ग्राम सोने के सिक्के (1 ग्राम से 5 ग्राम तक) 10 चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और 55 हजार रुपये नकद शामिल हैं कुछ चेक भी चोरी हुए हैं। चोरी का पता तब चला जब सुबह अजय बंसल के पुत्र शुभम बंसल ने दुकान खोली दुकान के अंदर का दृश्य देखकर उन्हें चोरी का आभास हुआ दुकानदार के अनुसार चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक अजय बंसल ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के सिक्के उन्हें कपनी की ओर से उपहार में मिलें थे और वे दुकान में ही रखें हुए थे इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है|