रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा महुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआ के ग्राम एडिमाल का पूरा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित ब्लॉक स्तरीय बोली-बाल टूर्नामेंट का भव्य समापन 30 जनवरी 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबला ग्राम एडिमाल का पूरा एवं ग्राम पंचायत पलना की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा। अंततः कड़े संघर्ष के बाद ग्राम पंचायत पलना की टीम ने विजय हासिल कर टूर्नामेंट की विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पातीराम सिंह लोधी (जिला अध्यक्ष, लोधी समाज मुरैना) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच महुआ सोनू सिंह तोमर ने की। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को ₹11,000 नकद एवं शील्ड, वहीं उपविजेता टीम को ₹7,100 नकद एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रमेश उपाध्याय, राहुल सिंह तोमर (MLD कंस्ट्रक्शन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पातीराम सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और उन्हें जिला एवं प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
आयोजन को सफल बनाने में संतोष सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह परमार, सुनील तोमर, कोमल भदौरिया, राजू फौजी, सुरेश उपाध्याय, करण सिंह सिकरवार, अमर सिंह सिकरवार, मनीष शर्मा (उप सचिव महुआ), दीपक तोमर, परशुराम शर्मा, राहुल तोमर, नितेश तोमर, कपिल, सौरभ, मानवेंद्र, धनंजय, धुन्नी परमार, साहिल तोमर, भोगी तोमर, रवि उपाध्याय उर्फ छोटू, प्रमोद शर्मा, दिलीप तोमर, विशाल तोमर एवं सरपंच सहित समस्त ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन का उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है। यह टूर्नामेंट ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।