दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव में तुर्रीडीह-महुअरिया बॉर्डर पर बुधवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी तुर्रीडीह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, राहुल दोपहर करीब तीन बजे रिश्तेदार को सुपाचुआ गांव छोड़कर लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर महुअरिया बॉर्डर पर खड़े किमी पत्थर से जा टकराई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन पैर की गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।