सहारनपुर
मैं उत्तर प्रदेश पश्चिम संभाग आंचल सहारनपुर के बैनर एकल आरोग्य ग्राम संगठन के द्वारा प्राथमिक आरोग्य सेविका का पांच दिवसीय प्राथमिक आरोग्य सेविका प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ
जिसमें आरोग्य संच छुटमलपुर की समिति, अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया और आरोग्य सेविकाओं ने अपने अनुभव में बताया कि हम कैसे सौफिट का निर्माण करके, जैविक खाद तैयार करके व जड़ी बूटियां के माध्यम से कैसे अपने देश और गांव को बीमारी से दूर रख सकते हैं और पोषण वाटिका व सभी औषधियो के पेड़ लगाकर अपने और सभी परिवारो को स्वस्थ रख सकते हैं
इन्हीं पांच दिनों में प्रभाग प्रमुख मोनिका बरवाल जी ने सभी आरोग्य सेविकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता सामाजिक स्वच्छता वन औषधि प्राथमिक चिकित्सा आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया संभाग प्रमुख सुंदर पाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर साक्षी ने भी अपने विचार व्यक्त किया
समापन में उपस्थित रहे संच समिति के सभी पदाधिकारी ने आरोग्य सेविकाओ को उपहार देकर सम्मानित किया संरक्षण सुदेशना देवी ,अध्यक्ष राकेश बंसल, उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष श्रवन कश्यप, , सुरेश सैनी अतिथि सुनील गुप्ता, कविता, अभिषेक प्रभाग प्रमुख मोनिका बरवाल संभाग प्रमुख सुंदर पाल प्रोजेक्ट प्रमुख साक्षी संच कोऑर्डिनेटर रेणु गुप्ता व आरोग्य सेविका दीक्षा रानी नेहा स्वामी संतोष सलोनी संगीता सुनीता अंजलि प्रतिभा अनीता आरती दुर्गा आदि उपस्थित रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़