उतराखण्ड राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत उपाध्यक्ष अल्पसंख्य आयोग फरजाना बेगम की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक योजनाओं की बैठक विकास भवन भीमताल में ली गई।उन्होने कहा कि अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मिले योजनाओं का लाभ।
सचिव अल्पसंख्यक आयोग जे एस रावत ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों से ली विस्तृत जानकारी।
जिले में सभी विभागों ने किया बैठक में प्रतिभाग़ अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई।
बैठक में आयोग के सदस्य श्री नफीस अहमद, डॉ सुरेंद्र जैन, शकील अहमद, मोहम्मद तसलीम सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दिनेश पाण्डे, ब्यूरो चीफ, नैनीताल, की रिपोर्ट.